
नोवामुंडी,8 जनवरी:नोआमुंडी जगन्नाथपुर मुख्य मार्ग में पचायेसाई में स्थित बोबोंगा पेट्रोल पम्प के सामने दो बाईकों के आमने सामने हुई भिडंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. दुर्घटना के बाद सडक पर बेहोश पडे इन युवकों को आस पास के ग्रामीणों ने टाटा स्टील अस्पताल के एंबुलेंस से घायलों को टिस्को अस्पताल नोवामुंडी में इलाज के लिए भर्ती कराया. घटना बुधवार की संध्या 5:20 बजे की है. घायल युवक जर्मन बारजो (34) नोवामुंडी के महूदी ग्राम पंचायत के डांडिया साई के निवासी हैं,जबकि दूसरे युवक राम कैवर्त (41) महूदी पचायेसाई के रहने वाले है. खबर मिलते ही लोकल पुलिस घटना स्थल पर आयी और क्षतिग्रस्त बाईकों को जब्त कर थाना ले गयी. घायलों में जर्मन की हालत काफी नाजुक बतायी गयी है. उनके कान,मुँह और नाक से खुन बहना बंद नही हो रहा है.
