
नोवामुंडी:नोआमुंडी के डीवीसी डुकासाई में स्थित आदिवासी एसोसिएशन क्लब में सोमबार को नोआमुंडी आजीविका संकुल संघटन का वार्षिक आम सभा हुई. आम सभा का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर जिला परिषद अध्यक्ष सुश्री लक्ष्मी सुरेन, महुदी पंचायत की मुखिया लक्ष्मी देवी, बड़ा जामदा पंचायत की मुखिया पार्वती देवगम, नोआमुंडी बस्ती पंचायत की मुखिया सुनीता सुरेन, टीएफएफ यूनिट हेड तुलसीदास गणवीर, टीएसफ मैनेजर चंदन मिश्रा के द्वारा संजूक्त रूप से किया गया. कार्यक्रम के उदघाटन से पहले सभी अतिथियों को सम्मान पूर्वक मंच तक स्वागत नृत्य के साथ लाया गया और पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया. मौके पर स्वागत गान एवं समूह की दीदियों के द्वारा सुन्दर नृत्य प्रस्तुति की गई. आम सभा में आजीविका संकुल संगठन के साल भर के आय और ब्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिषद चेयरमैन सुश्री लक्ष्मी सुरेन ने कहा, आज समूह से जुड़कर महिलाएं काफी ससक्त बन रही है. पहले महिलाएं घर की दहलीज से जल्दी बाहर नहीं निकलती थी और आज महिलाएँ समूह से जुड़कर अपनी जीविका चला रही है और साथ ही, अपना घर भी चला रही है. कहा, महिलाएँ काफी मजबूती से समाज में आगे बढ़ रही है. मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बड़ा जामदा बीओ समूह को प्रथम पुरुस्कार मुख्य अतिथि लक्ष्मी सुरेन के द्वारा दिया गया. नोआमुंडी गंगा एसजी ग्रुप फर्स्ट पुरस्कार दिया गया, टीएसएफ यूनिट हेड तुलसीदास गणवीर ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, समूह से जुड़कर महिलाएँ आत्म निर्भर होकर प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है. कहा, इसी तरह से आप लोग आगे बढ़ते रहिए. आम सभा में मुख्य रूप से जिला परिषद चेयरमैन सुश्री लक्ष्मी सुरेन, टीएसएफ यूनिट हेड तुलसीदास गणवीर ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, समूह से जुड़कर महिलाएँ आत्म निर्भर होकर प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है. कहा, इसी तरह से आप लोग आगे बढ़ते रहिए. आम सभा में मुख्य रूप से जिला परिषद चेयरमैन सुश्री लक्ष्मी सुरेन, टीएसएफ यूनिट हेड तुलसीदास गणवीर, मुखिया लक्ष्मी देवी,पार्वती देव गम, सुनीता सुरेन, जेएसएलपीएस बीपीएम रूपेश कुमार, टी आर आई से दीपक भगत, अंब्रिश मंडल, रीमू बहादुर, सीएलएफ लेखापाल उर्वशी पान,पीआरपी रेणु देवी, जेएसएलपीएस समूह के सभी सदस्य मौजूद थे.
