
नोवामुंडी: सीएचसी बडाजामदा का निर्माण माॅडल प्राक्कलन राशि 3 करोड 85 लाख की लागत से हो रहा है. आस पास गाँवों के ग्रामीणों के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने लगातार इसकी शिकायतें कर रही थी कि अस्पताल भवन का निर्माण कार्य प्राक्कलन के अनुसार नही कराया जा रहा है. सोमबार को आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया ने ग्रामीणों के साथ भवन निर्माण स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया. श्री तिरिया ने बताया कि नवनिर्माण अस्पताल का गुणवत्ता निम्न स्तर का है. मापदंड के अनुसार कार्य नही कराया जा रहा है. थूक पाॅलिस कर प्राक्कलन राशि का बंदर बांट किया जा रहा है. पिलिंच लेवल ढलाई ठीक से नहीं की गयी है. ढलाई से पूर्व गिट्टी बालू की शोलिंग करना है यह भी नहीं कराया गया. ढलाई की मजबूती नहीं दिख रही है.निर्माण कार्य की सामग्री भी घटिया है. इस्तेमाल कर रहे सीमेंट बांगर कंपनी का है. यह भी जांच का विषय है. निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को दैनिक मजदूरी 300रू दी जा रही है, जबकि सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी दर 425 रुपये लागू है. मानसिंह तिरिया ने प्रशासन से माँग की है कि मजदूरों को सही न्यूनतम मजदूरी दी जाए. एक सप्ताह के अंदर जांच पड़ताल कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जाये. निर्माण कार्य में सुधार नहीं लाने और मजदूरों को सही मजदूरी नही दी जाती है, तो कार्य स्थल पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा. कहा,कार्यस्थल पर कोई साइन बोर्ड नहीं लगाया गया है.यह अस्पताल 3 करोड़ 85 लाख की लागत से बन रहा है. सरयू गौतम कांट्रेक्शन के पास स्थल पर प्राक्कलन की काॅपी तक नही है.
