
नोवामुंडी: नोवामुंडी में स्थित भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन गोप की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित किया गया.जिसमें परिवर्तन यात्रा के सफल संचालन हेतु रणनीति बनायी गयी. बैठक की शुरुआत पार्टी के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। बैठक में परिवर्तन यात्रा को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया। पूर्व सांसद गीता कोडा ने कहा,परिवर्तन यात्रा के माध्यम से जन जन तक हेमंत सोरेन की नाकामियों को पहुंचाया जाएगा, उसके झूठे वादों की पोल खोली जाएगी। परिवर्तन यात्रा 30 सितंबर 2024 को जगन्नाथपुर विधानसभा पहुंचेगी। परिवर्तन यात्रा जगन्नाथपुर विधानसभा में गुवा से प्रवेश करेंगी। गुवा, बडाजामदा,नोवामुन्डी एवं कोटगढ़ में परिवर्तन यात्रा का रोड शो किया जाएगा और जगन्नाथपुर में आम सभा का आयोजन किया जाएगा. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन मांझी एवं प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा आम सभा को संबोधित करेंगे। परिवर्तन यात्रा का सफल संचालन के लिए समितियों का गठन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा,विधानसभा प्रभारी शैलेन्द्र सिंह,एसटी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंगल सिंह गिलुवा , मंडल प्रभारी धीराज सिंह , जिला कार्य समिति सदस्य लाल मोहन दास, मांगीलाल केराई , बालीझोर मुखिया रवि समाड , महामंत्री चेतन गोप, उपाध्यक्ष रानी तिरिया, शारदा कुमार गोप, उषा हेस्सा, मंत्री नरेंद्र नायक, रानी करुवा, बेबी मैत्रा,रजनी करूवा, बसंती बेहरा, विनीत कुमार गोप आदि उपस्थित रहे
