
राजद प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सुवर्णरेखा परियोजना चांडिल के विस्थापितों के लिए फंड आबंटन की मांग की है। उन्होंने कहा कि बरसात में विस्थापितों के घर में पानी घुसने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जल संसाधन सचिव प्रशांत कुमार की लापरवाही और जनविरोधी नीतियों के कारण 10 महीने से विस्थापितों के लिए फंड आबंटन नहीं किया गया है। विस्थापितों का विकास पुस्तिका भी बनना बंद हैं। इससे विस्थापित परेशान हैं। उन्होंने कहा कि झामुमो विधायक सविता महतो ने भी फंड आबंटन की मांग की है, लेकिन उनकी मांगों पर तरजीह नहीं दिया गया। इससे महागठबंधन सरकार की बदनामी हो रही है। उन्होंने विस्थापितों को नौकरी भी देने की मांग की है।
