
समाहरणालय स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन हुआ। इस मौके पर उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला ने जिला के दूर-दराज से आए आम लोगों से क्रमवार मिल उनकी समस्याओं से अवगत हुए।जनता दरबार में मुख्य रूप से, भूमि विवाद, जमीन मापी, के सी सी ऋण माफ़ी, पेंशन, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, समाज कल्याण विभाग से सम्बन्धित मामले,

स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित मामले समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। उक्त मामले से संबंधित प्राप्त आवेदनों को उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को हस्तांतरित करते हुए उक्त मामले का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित कर सूचित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जनकल्याणकारी योजना से संबंधित कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।जनता दरबार में उपायुक्त के साथ जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, सोशल मीडिया प्रसार पदाधिकारी नंदन उपाध्याय उपस्थित रहे
