
चक्रधरपुर-टाटा सवारी गाड़ी को गम्हरिया थाना अंतर्गत यशपुर रेलवे फाटक के पास आक्रोशित यात्रियों ने रेल जाम कर दिया. बताया गया कि रोजाना जहां-तहां रोके जाने से आक्रोशित यात्रियों ने शुक्रवार को यशपुर रेलवे फाटक के पास रेल जाम कर दिया. बिना किसी कारण ट्रेन के रोके जाने से आक्रोशित यात्रियों ने रेल पटरी पर बैठक कर रेल परिचालन पूरी तरह से बाधित कर दिया. वहीं इसकी सूचना पाकर रेलवे के पदाधिकारी व गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को समझाने की कोशिश की गई. इस दौरान करीब डेढ़ घंटे के बाद यात्री शांत हुए. साथ ही पटरी से हटकर ट्रेन में सवार हुए. यात्रियों के अनुसार उक्त ट्रेन के सभी यात्री आदित्यपुर-गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र में काम कने जाते है. रोजाना ट्रेन के लेट से पहुंचने से वे अपने काम पर देर से पहुंचते है.
