
सरायकेला थाना अंतर्गत रविवार देर रात सरायकेला- कांड्रा मार्ग पर चारडी के पास ब्रेक डाउन खड़े ट्रक में बाइक सवार ने टक्कर मार दी. जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई वही इस घटना से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए.

दुर्घटना की जानकारी राहगीरों ने कांड्रा थाने को दी. सुचना पाकर कांड्रा पुलिस घटना स्थल पर पहुँच जेआरडीसीएल के एम्बुलेंस से घायलों को जमशेदपुर अस्पताल भिजवाया. राहगीरों ने बताया कि तीनों व्यक्ति राजनगर के चंदनपुर के रहनेवले बताए जा रहे हैं, पर उनकी पहचान सही ढंग से नहीं हो पा रही है.
