
झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की ओर से जन जागरण अभियान के तहत जुलूमटांड में बैठक आयोजित की गई।अध्यक्षता प्रदीप महतो ने की। बतौर अतिथि आन्दोलनकारी सूरज महतो ने कहा कि आदिवासियो मूलवासियों को उनके हक से वंचित होने के कारण हमारे क्षेत्र में विकास की गति थम सी गई है। उन्होंने आसन्न विधान सभा चुनाव को चुनौती के रूप में लेने की अपील शिक्षित युवाओं से की। साथ ही टाइगर जयराम महतो के क्रांतिकारी विचारों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की। इसमें अशोक महतो, सीतु देवी, पुष्पा महतो, सुलेखा गोंड, कल्पना देवी, सीमा रानी महतो, अनुपमा देवी आदि शामिल हुए।
