
स्वर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना के तहत संजय नदी पर गाजिया बराज बांध और केनल के निर्माण के विरोध में कल खुचीडीह विद्यालय परिसर में ग्राम प्रधान सह मांझी बाबा विरधान मांझी के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया . वहीं इस बैठक में गांव के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.इस बैठक में बिना ग्राम सभा या गांव वालों को बिना सूचना दिए ही स्वर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना के तहत संजय नदी पर गाजिया बराज बांध और केनल के निर्माण व सौंदर्यीकरण के किए जा रहे कार्य का विरोध किया गया.

वहीं इस बैठक में यह निर्णय कि आगामी 21 जुलाई को इससे के प्रभावित ग्रामीण उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय सामूहिक सांकेतिक भूख हड़ताल धरना किया जायेगा.वहीं इस बीच ग्राम प्रधान सह मांझी बाबा वीरधान मांझी ने बताया कि गांव वालों को बिना सूचना दिए या ग्राम सभा किए ही इस तरह के कार्य को किया जा रहा है जिसे हम ग्रामवासी कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे.जिसको लेकर हम सभी ग्रामवासी उपायुक्त कार्यालय के समक्ष सामूहिक सांकेतिक भूख हड़ताल करेगें. साथ ही आदिवासी मूलवासी भूमि रक्षा मोर्चा के अध्यक्ष सह मुख्य सलाहकार संग्राम मार्डी ने बताया कि भाग द्वारा किए जा रहे कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि हम सभी ग्राम वासियों ने यह फैसला लिया है कि हम सब 21 जुलाई को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष सामूहिक सांकेतिक भूख हड़ताल किया जाएगा . उन्होंने कहा कि विकास को रोकने में हम बाधक नहीं है परंतु सौंदर्यीकरण करने के कारण जिन लोगों की रैयती भूमि का नुकसान हुआ है उन सभी की सूची बनाकर क्षतिपूर्ति राशि तय कर भुगतान किया जाए.उन्होंने कहा कि 8 जुलाई 2022 को इस विषय के संदर्भ में सरायकेला उपायुक्त के माध्यम से झारखंड सरकार को ज्ञापन सौंपा गया था परंतु अभी तक इसका कोई भी जवाब नहीं आया है जिसको लेकर हम सभी आगामी 21 जुलाई को अपने पारंपरिक वेशभूषा व हथियार के साथ उपायुक्त कार्यालय के समक्ष सामूहिक संकेतिक भूख हड़ताल करेंगे.


उपायुक्त कार्यालय और अनुमंडल पदाधिकारी को आज सौंपा ज्ञापन
स्वर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना के तहत संजय नदी पर गाजिया बराज बांध और केनल के निर्माण साथ ही सौंदर्यीकरण के विरोध में आगामी 21 जुलाई को धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसको लेकर आज ग्राम प्रधान सह मांझी बाबा वीरधान मांझी और आदिवासी मूलवासी भूमि रक्षा मोर्चा के अध्यक्ष सह मुख्य सलाहकार संग्राम मार्डी साथ ही गांव के ग्रामीणों द्वारा सरायकेला उपायुक्त और अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा .
वही ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से भागवत बास्के, बाबू राम मांझी , भागवत बास्के, कालीचरण हांसदा ,विरधान मांझी ,भारत हांसदा,शिवा मुर्मू उपस्थित रहे .
