
कांड्रा : कांड्रा चौका मार्ग के लखना सिंह घाटी में आज सुबह ओवरलोडेड कोयला लदा हाइवा बीच सड़क पर पलट गया. हाइवा में कोयला लदा हुआ था. मिली जानकारी के अनुसार हाइवा चांडिल रेलवे यार्ड से कोयला लेकर कोहिनूर स्टील कम्पनी जा रहा था. जैसे ही वह लखना सिंह घाटी में पहुंचा के वह अनियंत्रित हो गया और पलट गया. वहीं इस घटना में चालक बाल-बाल बच गया चालक को मामूली चोट आई है . वहीं घायल को इलाज के लिए चांडिल स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.
