##VIDEO


आज सुबह बाइक चालक आयरन पिलेट से स्लिप होकर कांड्रा ओवर ब्रिज के बिच सड़क में गिर गया. मिली जानकारी के ट्रक नावामुण्डी माईन्स से कांड्रा किसी निजी कंपनी जा रही थी .जैसे ही वह कांड्रा ओवर ब्रिज पहुंची की आयरन पिलेट से लदा ट्रक के डाला का कुछ हिस्सा टूट गया

और आयरन पिलेट बीच सड़क पर गिर गया. उसी समय एक बाइक चालक कांड्रा से चांडिल की ओर जा रहा था. जैसे ही वह कांड्रा ओवर ब्रिज पहुंचा कि वह आयरन पिलेट से फिसल गया और बीच सड़क पर गिर गया.हालांकि , बाइक चालक को ज्यादा चोट नहीं आई है .बताते चलें कि इस सड़क से होकर हज़ारो की संख्या में लोग सड़क से होकर गुजरतें है.

गनीमत रही कि उस दौरान कोई भी वाहन वहां से नहीं गुजर रही थी वरना बड़ी दुर्घटना होने से

इनकारा नहीं जा सकता.बता दें कि उस आयरन पिलेट से कई बाइक चालक फिसल कर गिर रहे हैं.
