##VIDEO

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की ओर से आज कांड्रा मध्यबस्ति शिवमंदिर हरिकीर्तन समीप,कांड्रा बानाडुंगरी और कांड्रा बांकीपुर में जन जागरण अभियान चलाया गया.जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. जिसमें लोगों को 1932 खतियान को लेकर जागरूक किया गया.वहीं इस बैठक में आनंदिता महतो ने कहा कि आदिवासियों , मूलवासियों को उनके हक़ से वंचीत होने के कारण आज हमारे क्षेत्र में विकास की गति थम सी गई है.

उन्होंने कहा कि युवा ही देश और राज्य का भविष्य बदल सकते है.विनोद बाबू के राह पर चलकर ही लड़ाई को उग्र कर अंतिम रूप दिया जा सकता है.आज परिस्थिति यह हो गई है कि पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को सड़क पर आंदोलन करने पर मजबूर किया है , तभी आज पूरे प्रदेश में सड़क से लेकर सदन तक जयराम महतो के चर्चे हैं.उन्होंने सभी से निवेदन करते हुए कहा कि आने वाली नस्ल के लिए लड़े और उन्हे एक बेहतरीन समाज देकर क्षेत्र और समाज का कल्याण करें.

उन्होंने कहा टाइगर जयराम महतो के क्रांतिकारी विचारों को जन जन पहुंचाने की शुरुआत की जा रही है.क्षेत्र में जन जागरण अभियान चलाकर लोगों तक इनके बातों को बताने का काम किया जा रहा है.साथ ही जयराम महतो के साथ जुड़कर उनके हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे.इस बीच समाजसेवी विजय महतो ने कहा कि कांड्रा के जितनी भी निजी कंपनी है वो हमारे क्षेत्र के लोगों के लिए आज तक कुछ भी नहीं की है उन्होंने कहा कि यहां की जितनी भी निजी कंपनी है उनसे मैं यही कहना चाहता हूं कि यहां के जो पढ़े-लिखे युवा है उनको वहां पर नौकरी दी जाए . जो युवा यहां पढ़ लिखकर नौकरी की तलाश में बैठे हैं उन सबको नौकरी मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यहां की निजी कंपनी क्षेत्र के लोगों के विकास का दावा करती है पर करती कुछ नहीं है .मौके पे मुख्यरूप से आनंदिता महतो,विना देवी,सबिता महतो, सरस्वती महतो,प्रिया महतो, समाजसेवी विजय महतो,सरोज महतो,गौतम महतो, सामाजिक कार्यकर्ता राहुल देव महतो समेत सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष आदि शामिल थे
