

आरएसबी ट्रांसमिशन लिमिटेड प्लांट वन में रक्तदान शिविर सह मतदाता सूची पुनरीक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सरायकेला एसडीओ राम कृष्ण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इनके साथ आरएसबी कंपनी के वाइस चेयरमैन सह एमडी एसके बेहरा, चेयरमैन आरके बेहरा, सरायकेला बीडीओ मृत्युंजय कुमार शामिल थे। शिविर में अतिथियों ने रक्त दाताओं का हौंसला अफजाई की। एसडीओ रामकृष्ण कुमार ने रक्तदान शिविर लगाने पर आरएसबी कंपनी की सराहना की। शिविर में 330 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण जागरूकता चला कंपनी कर्मियों को विशेष जानकारी दी गई।एमडी एसके बेहरा ने जिला प्रशासन द्वारा मतदाता पुनरीक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर कहा कि बेहतर राष्ट्र निर्माण में मतदान अति आवश्यक है। इसमें कंपनी की एचआर हेड जया सिंह समेत अन्य वरीय अधिकारी गण भी मौजूद रहे।
