विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आज सदर अस्पताल सरायकेला में विश्व परिवार कल्याण दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा, सिविल सर्जन डॉक्टर विजय कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार, डीपीएम निर्मल दास, डॉ चंदन कुमार एवं अन्य उपस्थित रहे।इस दौरान सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार के द्वारा परिवार नियोजन की विधियों इसके लाभ इत्यादि के संबंध में जानकारी दी गई।

बताया गया कि मेघा के परिवार नियोजन से मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर को घटाया जा सकता है परिवार नियोजन में पुरुष नसबंदी को बढ़ावा देना है।

उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रम 11 जुलाई से लेकर 24 जुलाई तक चलेगा

जिसमें सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला वाजीकरण पुरुष नसबंदी किया जाना है।कार्यक्रम के दौरान विगत वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न डॉक्टर एवं पाराकर्मियों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा ने कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आगे आना होगा, उन्होंने कहा की परिवार नियोजन रहने पर हम एक खुशी एवं सुरक्षित व्यक्तित्व की कामना कर सकते हैं। साथ में बच्चों के देखभाल भी अच्छे ढंग से कर सकते हैं।
