
दो दिन से आमरण अनशन पर बैठे हूदू डूमरा सड़क निर्माण संघर्ष समिति के सचिव मनशा मूर्म,रामू सरदार, महेश सरदार की शाम को अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें तत्काल ही एंबुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया. बता दें कि कांड्रा से डुमरा ,हुदू, कुनामारचा होकर सीनी जानेवाली जर्जर सड़क एंव राजनगर में डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर सरायकेला अनुमंडल कार्यालय में आमरण अनशन कल से शुरू कर दिया गया है.

आंदोलनकारी भाजपा नेता रमेश हांसदा के नेतृत्व में कल सरायकेला कोर्ट परिसर से गाजे- बाजे के साथ जुलूस की शक्ल में सरायकेला अनुमंडल कार्यालय पहुंचे और आमरण अनशन की शुरुआत की. वहीं आमरण अनशन के दूसरे दिन अनशन पर बैठे हुए डुमरा सड़क निर्माण संघर्ष समिति के सचिव मनशा मुर्मू ,रामू सरदार और महेश सरदार की शाम को अचानक ही तबीयत खराब हो गई . बता दें कि विभिन्न मांगों को लेकर आमरण अनशन किया जा रहा है.

जानिए क्या क्या है मांगें
1 केसरगडिया से बीटा होते हुए राजाबासा तक जर्जर सड़क मरम्मती किया जाए।
2 खैरबानी से धुरीपदा झलक होते हुए किता सालोड़ीह चौक तक जर्जर सड़क का निर्माण किया जाए।
3 राजनगर प्रखंड में महिला कॉलेज और आईटीआई कॉलेज का निर्माण किया जाय
- कुमढासोल से धोलाडीह बंधुआ होते हुये सीदाडीह तक सड़क मरम्मती किया जाये
5 रघुनाथपुर से सीरियापुस होते हुये मजना घाट तक जर्जर सड़क का निर्माण किया जाए
6 बलियासाई से नौका होते हुये बडाकादल उड़ीसा सीमा तक सड़क मरम्मती
7 सीदाडीह बाना तालाब में पुल का निर्माण
8 गम्हरिया प्रखंड के बांसुढदा गांव में 3 वर्षों से अधूरा जल मीनार निर्माण कार्य पूरा किया जाए
9 ईंटागढ़ असंगी पुल का पहुंच पथ का निर्माण किया जाये - गेंगेरुली कुसुमबनी चौक से सीदाडीह खैरबनी होते हुये बडाकुदर तक जर्जर सड़क का मरम्मती किया जाये
