

शनिदेव भक्त मंडली ने किडनी रोग से पीड़ित कदमा उलियान निवासी देवाशीष डे के 8 वर्षीय बेटा प्रबल डे के इलाज में आर्थिक सहयोग किया। प्रबल का इलाज सीएमसी वेल्लोर में चल रहा है। प्रबल उसके माता पिता के साथ टैंक रोड में किराए के मकान में रहता है। इलाज में उसके पिता का सारा जमा पूंजी खत्म हो गया है। मामला मंडली सदस्य गोपाल चन्द्र धर (राजा) के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने इसे मंडली के सामने रखा। बच्चे के इलाज को गंभीरता से ले सदस्यों के बीच महीने भर मुहिम चलाकर 62 हजार रुपए इकट्ठे कर बच्चे के पिता को सौंपा। इसमें मंडली संरक्षक देवब्रत घोष, मंटू सिंह मोदक, रतन सिंह मुंडा, विश्वजीत नंदी, स्वपन मंडल, गोपाल चन्द्र धर, देबाशिश डे आदि मौजूद थे।
