

अंशिका लिटिल प्ले स्कूल में पौधारोपण प्रतियोगिता आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी नीतू धनुका ने दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया। उन्होंने बच्चों से वर्तमान परिस्थिति में पेड़ पौधे की विशेषताओं का वर्णन कर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। बता दें कि पर्यावरण दिवस पर 35 बच्चों ने पौधारोपण किया था। इसमें अच्छे किस्म का पौधा लगाने के कारण तीन छात्र प्रथम आरुष धनुका, द्वितीय आशीष कुमार एवं तृतीय शुभम पांडे का चयन पुरस्कार के लिए किया गया। नीतू धनुका ने उन्हें सम्मानित किया। इसमें स्कूल की संचालिका अनु रानी, एक्सआईटीई कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी नवल नारायण चौधरी शामिल हुए।
