
श्री शनिदेव भक्त मंडली ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत एक निर्धन युवती की शादी में सहयोग किया। भालूबासा 7 नंबर रोड निवासी अशोक पात्रो और सुनीता पात्रो की बेटी की शादी 5 जुलाई को भालूबासा जोड़ा मंदिर में होनी निर्धारित है। सुनीता का पिता 15 साल से लापता है। उसकी मां किसी तरह तीन लड़की की भरण पोषण करती है। वह अपनी बेटी की शादी कराने में असमर्थ है।


उन्होंने मंडली सदस्य सत्येन घोष के माध्यम से मंडली से दान सामग्री की गुहार लगाई। मंडली सदस्यों ने इसे गंभीरता से आपस में पैसे इकट्ठे कर 21, 800 रुपए में एक स्टील पलंग,एक स्टील अलमारी, एक ड्रेसिंग टेबल खरीद उसे भेंट किया। इसमें मंडली संरक्षक देवब्रत घोष, सचिव उज्ज्वल घोष, पार्थो घोष, सत्येन घोष, मंटू सिंह मोदक, रतन सिंह मुंडा, विश्वजीत नंदी, धीरेन्द्र प्रसाद, राजू सिंह, राजेश वर्मा, गौरंगो धर, सोमनाथ मजूमदार, नरेश कुमार टुडू, तारक नाथ चक्रवर्ती, देवब्रत सिंह कुशवाहा, सन्नी राज नाग आदि का योगदान रहा।
