

आदित्यपुर थाना अंतर्गत मुस्लिम बस्ती में रविवार रात हुए बिजली मिस्त्री मोहम्मद फिरोज हत्याकांड मामले की जांच करने सोमवार सुबह एसपी आनंद प्रकाश आदित्यपुर थाना पहुंचे। उन्होंने फिरोज के परिजनों से पूछताछ की। एसपी ने कहा जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। बताया कि फिरोज की मां के लगाए आरोप के आधार पर खुर्शीद नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी ने थानेदार को सारे साक्ष्यों को जुटाते हुए आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। उन्होंने ब्राउन शुगर के कारोबार में वर्चस्व को लेकर हत्याकांड से इंकार नहीं किया है, हालांकि उन्होंने कहा जांच पूरी होने के बाद ही दीजिए स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बता दें कि मुस्लिम बस्ती में अपराधियों ने मोहम्मद फिरोज नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक की मां ने बताया कि उसके बेटे ने खुर्शीद नामक युवक से खुद को खतरा होने की बात कही थी। पुलिस ने मृतक की मां के बयान को आधार मान खुर्शीद को रात में ही गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों की अगर मानें तो पूरे विवाद का जड़ ड्रग्स कारोबार से जुड़ा हुआ है। मृतक पेशे से बिजली मिस्त्री था और कुख्यात कादिम खान का करीबी था। खुर्शीद कादिम के धंधे में कूदने और ब्राउन शुगर के कारोबार में एकाधिपत्य स्थापित करने की जुगत में है। फिरोज इसका विरोध कर रहा था। इसी को लेकर खुर्शीद ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई जिसमे उसे सफलता मिली। पुलिस सूत्रों की अगर मानें तो खुर्शीद एक मोहरा है असली खिलाड़ी कोई और है। जल्द इसका खुलासा किया जाएगा। बताया जा रहा है कि खुर्शीद एक ब्राउन शुगर एक्टिविस्ट है उसे मोहरा बनाकर किसी ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।
