
सरायकेला जिला में मानसून ने दस्तक दे दी है. बारिश होने के कारण मौसम काफी खुशनुमा हो गया है साथ ही तापमान में भी गिरावट आई है.वहीं कांड्रा में भी दो दिन बारिश होने के कारण लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली.झमाझम बारिश होने के कारण रहा कि तापमान में भी गिरावट आई है.

चिलचिलाती गर्मी और लू के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया था लोग घर से अपने काम में जाने से भी डरते थे. परंतु मॉनसून के आते ही झमाझम बारिश और ठंडी हवा के कारण लोगों को गर्मी से काफी हद तक निजात मिली है.

मौसम की पहली बारिश से पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को मिली.तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी.दिनभर आसमान में बादल छाए रहे जिससे मौसम सुहाना रहा. वहीं बारिश से लोगों के चेहरे भी खिल उठे हैं.
