
आदित्यपुर थाना अंतर्गत मांझी टोला चम्पई नगर निवासी बिल्डिंग मेटेरियल सप्लायर दिलीप दण्डपात नामक कारोबारी ने अपने रैन बसेरा स्थित गोदाम में सोमवार रात करीब 1 बजे के आसपास फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो कारोबारी के शव को फंदे से उतारा और अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के सम्बंध में बताया जाता है कि वह काफी मिलनसार और मृदुभाषी था। सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेता था।. मृतक अपने पीछे पत्नी और एक बेटी को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। मामला आत्महत्या है या कुछ और पुलिस तफ्तीश में जुटी है।
