##VIDEO

सरायकेला जिला के कांड्रा में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ रथ यात्रा निकाली गई.गाजे-बाजे के साथ भगवान जगन्नाथ अपने भाई बहनों के साथ मौसी बाड़ी के लिए प्रस्थान किए. बता दें कि कांड्रा सिनेमा हॉल स्थित ग्राम प्रधान सुरेश महतो के घर समीप से रथ यात्रा निकाली गई. सैकड़ों की संख्या में शामिल भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ शामिल होकर रथ के रस्से को खींचा. मान्यता है कि रथ खींचने से भक्तों को बहुत ही पुण्य मिलता है.

आज कांड्रा सिनेमा हॉल स्थित ग्राम प्रधान सुरेश महतो के घर के समीप से पारंपरिक अनुष्ठान के साथ भगवान जगन्नाथ ,भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को रथ पर सवार कराया गया. इससे पूर्व यहां विविध धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए. इस दौरान पूरे कांड्रा के सड़क में प्रभु जगन्नाथ का दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी पड़ी. दूर-दूर से लोग प्रभु जगन्नाथ के रथ को देखने एवं उनका दर्शन करने के लिए सड़क पर खड़े रहे.

श्रद्धालु प्रभु जगन्नाथ के जय जयकार करते हुए सड़क पर देखे गए . वहीं भगवान के रथ को विशेष रूप से सजाया गया . पश्चिम बंगाल के कीर्तन मंडली के सदस्यों द्वारा गाजे-बाजे के साथ प्रस्तुति हरि नाम का संकीर्तन करते हुए चल रहे थे .वहीं इस बीच रथ यात्रा में कांड्रा थाना भी उपस्थित रही. कांड्रा थाना के सब इंस्पेक्टर राहुल सिंह अपने दल बल के साथ रथ यात्रा के दौरान कांड्रा मुख्य मार्ग पर उपस्थित रहे. रथयात्रा को निकालने में मुख्य रूप से पूर्व मुखिया होनी सिंह मुंडा, पूर्व उप प्रमुख मनोज महतो, विजय महतो, लाल बाबू महतो, राम महतो, पाउड़ी स्थान के पुजारी बाबा भैरव गिरी महाराज, का काफी योगदान रहता है

वही रथयात्रा में मनीष प्रसाद, आसित महतो, राकेश महतो,अमित महतो,सचिन महतो,राहुल महतो,सुमित महतो,विवेक महतो,संतोष महतो,रोहित महतो,नकुल महतो,सूरज महतो,देवाएस महतो,मीनू कालिंदी,मुकेश महतो,सूरज महतो उपस्थित रहे.
