
सरायकेला जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत रतनपुर स्थित नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड कंपनी से स्क्रैप चोरी कर ले जा रहे ट्रैक्टर को कंपनी के सुरक्षाकर्मियों ने गेट पर रोका. वहीं तलाशी के क्रम में छुपा कर रखे गए तांबे और लोहे की स्क्रैप के मिल जाने के बाद ट्रैक्टर को जप्त कर लिया गया और उसे कांड्रा पुलिस के हवाले कर दिया है. कंपनी के महाप्रबंधक गंगाधर बाजपेई ने यह जानकारी दी कि ट्रैक्टर के चालक और सह चालक ने यह स्वीकार किया कि वे भी इस घटना में मिले हुए थे.उन्होंने माफ़ी मांगी और यह विश्वास दिलाया कि अब द ऐसी गलती नहीं होगी. वहीं पुलीस कार्यवाही में जुट गई है.बता दें कि ट्रैक्टर कॉन्ट्रेक्टर मेमर्स जेआर मंडल के अधीन कार्यरत है और ट्रैक्टर के मालिक श्रवण टुडू चालक , सनातन मांझी, चालक साधु कालिंदी का नाम बताया गया है
