##VIDEO

कांड्रा थाना अंतर्गत कांड्रा रेलवे स्टेशन में ट्रेन में कैंसर पीड़िता की आकस्मिक मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार बबीता देवी उम्र 42 वर्ष पलामू की रहने वाली है . वो पलामू से अपने परिवार के साथ मेहर बाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल अपने कैंसर के इलाज के लिए जा रही थी . वहीं ट्रेन में ही महिला की अचानक मौत हो गई. मृतका के पति सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि वह अपनी पत्नी का इलाज कराने टाटा आ रहे थे उसी दौरान ट्रेन में उसकी मौत हो गई जिसके कारण वह कांड्रा स्टेशन में उतर गए बबिता देवी के शव को भरत पेट्रोल पंप के पीछे रखा गया है.
