
गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान के पास आदर्श नगर स्थित अंशिका ट्यूशन क्लासेज और लिटिल प्ले स्कूल के बच्चों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया। मुख्य अतिथि एक्सआईटीई कॉलेज के वाईस प्रिंसिपल डा मुक्ति क्लेरेंस ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इससे पहले डा मुक्ति क्लेरेंस ने नवनिर्मित स्कूल का फीता काट उद्घाटन किया। प्ले स्कूल की संचालिका अनु रानी ने कहा कि यह स्कूल बच्चों का सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर हैऔर रहेगा। इसमें वंशिका, अंशिका, पूजा, आरती, शुभ, आदि छात्र छात्राएं एवं उनके अभिभावक मौजूद थे।
