
मंत्री चंपई सोरेन ने शिवनारायणपुर के मृत ग्राम प्रधान नायके बाबा पीठो बास्के (55) का टीएमएच का तीन लाख बत्तीस हजार नो सौ छिहत्तर (3,32,976) रुपए। माफ कराया। पीठो बास्के एक गरीब परिवार से थे और आठ दिन से टीएमएच मे भर्ती थे। डाक्टर के काफी प्रयास के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका। मंगलवार को उनका निधन हो गया। बिल ज्यादा होने के कारण उनके परिवार के लोग चुकाने मे असमर्थ थे। उन्होंने मंत्री चंपाई सोरेन से मदद की गुहार लगाई। मंत्री चंपई सोरेन ने उनका सारा बिल माफ कराया।
