आदित्यपुर पुलिस ने तीन दिन पहले होटल क्रूज के कर्मी सुधीर कुमार से हुए मोबाइल लूट कांड मामले का खुलासा करते हुए हिस्ट्रीशीटर अपराध कर्मी अजय गोप को लूटे गए दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी देते हुए थानेदार राजन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में मोबाइल चोर गिरोह सक्रिय हैं। इसको लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

तीन दिन पहले क्रूज होटल के आईटी इंचार्ज सुधीर कुमार के साथ अजय गोप व उसके अन्य साथियों ने मारपीट कर आईफोन एवं सैमसंग कंपनी का मोबाइल लूट लिया गया था। जिसके बाद एक टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लेते हुए अजय को को लूटे गए आईफोन और सैमसंग मोबाइल के साथ धर दबोचा गया। जिसे पूछताछ के बाद जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के एसपी के निर्देश पर सभी हिस्ट्रीशीटर अपराध कर्मियों पर निगाह रखी जा रही है।
