
डुमरा पंचायत अंतर्गत रघुनाथपुर स्थित कांड्रा चौका मुख्यमार्ग के सड़क के समीप काली मंदिर के पुजारी सुजीत आचार्या के घर में हाथियों के झुण्ड ने बीते रात 8 बजे दस्तक दी. आपको बता दें कि 8 बजे परिवार के सभी लोग घर के अंदर ही थे . उस दौरान हाथी के झुंड से एक हाथी घर के अंदर दाखिल हो गए. वहीं हाथी को देखकर पंडित सुजीत आचार्या की धर्मपत्नी श्यामा आचार्या और इनकी बहु पूजा आचार्या घर के अंदर रखे बड़े बॉक्स के अंदर दुबक गयी. वहींं हाथी का एक छोटा बच्चा घर में समा गया.

हाथी को देख कर श्यामा आचार्य और पूजा आचार्या ने घर के बाहर भागना चाहा तो उसी समय छोटे हाथी ने अपने सूंड से उन्हें पकड़ लिया, जिसके बाद वो जमींन के नीचे गिर गयी . वहीं छोटे हाथी के बच्चे से टक्कर के कारण श्यामा आचार्या के पाँव में चोट आई है .

हाथीयों ने घरों में रखे अनाज को भी चट कर दिया. वहीं समाज सेवी लाल बाबू महतो पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी. मंदिर के पुजारी सुजीत आचार्य ने वन विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है.

वहीं वन विभाग के कर्मचारियों की सतर्कता के कारण एक महिला की जान भी बच गई. दरअसल एक घर के बाहर हाथियों का दल मौजूद था.इधर घर के श्यामा आचार्या और पूजा आचार्या मौजूद थी. हाथियों के डर से वो घर से बाहर भी नहीं निकल पा रही थी.

दिनभर जंगल में रहने के बाद हाथी रात को गांवों की तरफ आ रहे हैं. जिसके कारण ग्रामीण काफी दहशत में हैं साथ ही हाथी के ख़ौफ की वजह से ग्रामीण रतजगा कर रहे हैं.
