
गम्हरिया थाना अंतर्गत रापचा मोड़ के समीप तेज रप्तार छोटा हाथी वाहन बीच सड़क पर पलट गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रप्तार छोटा हाथी वाहन गम्हरिया के किसी निजी कंपनी से रापचा होते हुए ईचागढ़ की ओर जा रहा था जैसे ही वह रापचा मोड़ के समीप पहुंचा कि बीच सड़क पर छोटा हाथी वाहन पलट गया. आपको बता दें कि छोटा हाथी के चपेट में आने से दोपहिया वाहन बाल बाल बच गए. वहीं छोटा हाथी वाहन में काफी संख्या में मजदुर बैठे हुए थे .

जिसमें से छ: मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद बीच सड़क से छोटा हाथी वाहन को उठाया . इस घटना के बाद मजदूर को छोड़ कर छोटा हाथी वाहन का चालक वाहन को लेकर घटना स्थल से नौ दो ग्यारह हो गया.

वहीं ग्रामीणों ने इसकी सूचना जेआरडीसीएल एंबुलेंस को दी. जिसके बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया. घायलों का नाम करण सिंह मुंडा, गुरुपद मांझी, दुबराज मांझी, राजेश, तुलसी बताया जा रहा है
