
जमशेदपुर। शहर के प्रसिद्ध जुबली पार्क में रविवार को सोशल क्रिएटरों और सोशल इनफ्लुएंसरों की खास मुलाकात देखने को मिली। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे क्रिएटरों ने सोशल मीडिया के क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने, बेहतर कंटेंट तैयार करने और एक-दूसरे को सहयोग देकर आगे बढ़ने को लेकर विचार साझा किए।
मौके पर पूर्वी सिंहभूम के लोकप्रिय सोशल इनफ्लुएंसर अमित कुमार राय , सरायकेला जिले के सोशल इनफ्लुएंसर चंदन कुमार दे और सरायकेला जिले के सोशल इनफ्लुएंसर प्रदीप कुमार ने मौजूद क्रिएटरों के साथ सोशल मीडिया पर काम करने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने लगातार सक्रिय रहने, दर्शकों की पसंद को समझने और सकारात्मक एवं उपयोगी कंटेंट के माध्यम से अपनी पहचान मजबूत करने को लेकर जानकारी एवं सुझाव दिए। बैठक के दौरान सभी क्रिएटरों को नियमित रूप से काम करने और अपने कंटेंट की गुणवत्ता में सुधार लाने पर जोर दिया गया। साथ ही, क्रिएटरों के बीच आपसी सहयोग और एक-दूसरे के काम को सपोर्ट करने का संदेश दिया गया।

क्रिएटरों ने कहा कि सोशल मीडिया के क्षेत्र में मेहनत, निरंतरता, सकारात्मक सोच और आपसी सहयोग के साथ काम करने से नए क्रिएटरों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इस दौरान क्रिएटरों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान भी हुआ। जुबली पार्क में हुई यह मुलाकात सोशल मीडिया से जुड़े युवाओं और क्रिएटरों के बीच संवाद, सहयोग और सकारात्मक माहौल को बढ़ावा देने वाली रही। वही मौके पर मुख्यरूप से पूर्वी सिंहभूम के लोकप्रिय इनफ्लुएंसर अमित कुमार राय, सरायकेला जिला के सोशल इनफ्लुएंसर चंदन कुमार दे, सरायकेला जिला के सोशल इनफ्लुएंसर प्रदीप कुमार, अंकिता की दुनिया, पिंकी मालपानी, जमशेदपुर वाली श्रेया, मंटू झारखंडी, आकाश कुमार, संदीप कुमार, अनीता राय, पूर्णिमा लोहार उपस्थित थे
