
प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और झारखंड के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के138 वे संस्करण की सराहना करते हुए कहा है कि श्री मोदी ने भारतीय संस्कृति,स्वच्छता और सामाजिकता के साथ साथ आतंकवाद के विरुद्ध भारत के जीरो टॉलरेंस नीति की मजबूती की चर्चा कर भारतीय संस्कृति की वैश्विक महता को और भी मजबूती प्रदान किया है lयुवा पीढ़ी सेना के पराक्रम को सुनकर गौरवांवित हुई है l श्री शुक्ल जो प्रदेश भाजपा के कार्यसमिति के सदस्य और प्रदेश भाजपा के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक है ने आज सैकड़ों अधिवक्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री मोदी के मन की बात सुनने के बाद कहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक के10 बर्ष,सोमनाथअभियान पर्व,जनगणना,स्थानीय उद्यम और पोषण तथा भगवान गणेश की पूजा की वैश्विक पहचान तथा सफाई और सामाजिकअभियान की जिस प्रकार श्री मोदी ने उल्लेख किया उससे देश की युवा पीढ़ी को देश की सेना के अद्भुत पराक्रम और भारतीय संस्कृति की वैश्विक मान्यता से ओतप्रोत होने का अवसर मिला और बेहतर और सशक्त प्रेरणा मिली जिससे युवा पीढ़ी और मजबूती के साथ राष्ट्रहितऔर संस्कृति और सामाजिक अभियान से जुड़ेंगा l प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता श्री शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मन की बात से समाज के विभिन्न क्षेत्रों की उपलब्धियों की जानकारी तो मिलती ही है वही सामाजिक,सांस्कृतिक और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में भारत और सशक्त बनने की तरफ अग्रसर होता है l श्री शुक्ल ने कहा है भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के लिए आम लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है जिससे यह प्रमाणित हो रहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के करिश्माई नेतृत्व पर आम लोगों का भरोसा और विश्वास और भी बढ़ा है l
