
जमशेदपुर । केंद्रीय दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वाधान में तीन थाना क्षेत्रों टेल्को, गोविंदपुर एवं बिरसानगर क्षेत्र में आने वाले दुर्गा पूजा समितियों की बैठक साबुज कल्याण संघ के सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति जमशेदपुर के मानद अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम का आरंभ सर्वप्रथम केंद्रीय शांति समिति के सदस्य प्रदीप कुमार दास द्वारा प्रस्तुत मां दुर्गा स्तुति से हुआ! बैठक में टेल्को थाना प्रभारी वरीय पुलिस निरीक्षक सुरेश प्रसाद गोविंदपुर थाना प्रभारी सहायक पुलिस निरीक्षक पवन कुमार एवं बिरसानगर थाना के प्रभारी कमलेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे,। साथ ही बैठक में केंद्रीय शांति समिति के महामंत्री आशुतोष सिंह सचिव श्री रामबाबू सिंह , प्रमोद तिवारी आदि मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए केंद्रीय शांति समिति के वरिष्ठ सदस्य नंदलाल सिंह ने सर्व प्रथम बैठक में उपस्थित विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित होने वाले दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों का परिचय केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों से करवाया !साथ ही नंदलाल सिंह ने तीनों थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से दुर्गा पूजा संपन्न हो इसके लिए विभिन्न चुनौतियों के प्रति उपस्थित केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों का ध्यान आकर्षण किया। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह एवं महामंत्री आशुतोष सिंह ने पूजा पंडालों में व्यवस्थित रूप से सीसीटीवी कैमरा लगाने ! नियंत्रित एवं समयनुसार ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग करने ! पंडालों में प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था सही ढंग से करने! सभी पंडालों में अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया ।साथ ही प्रशासन के निर्देशों का अक्षरशतः पालन करने का निर्देश दिया। साथ ही आग्रह किया कि वॉलिंटियर्स की लिस्ट यथाशीघ्र थाना को सौंप दें जिससे प्रशासनिक व्यवस्था बहाल करने में सुविधा हों। टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने कहा कि सभी दुर्गा पूजा समिति प्रशासन का सपोर्ट करें ।पूजा पंडाल के निर्माण में उसकी ऊंचाई और मूर्तियों के ऊंचाई पर भी ध्यान रखें ।साथ ही हर पंडाल में पुरुष एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग दर्शन की व्यवस्था करें । विसर्जन के दिन निर्धारित समय पर प्रशासन के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार विसर्जन करें ।तीनों ही थे क्षेत्र के थाना पप्रभारियों ने प्रशासन प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि प्रशासन मुस्तैदी से पूजा समितियां के साथ खड़ा रहेगा।साथ ही साथ उसकी नजर वैसे सामाजिक तत्व पर रहेगी जो इस अवसर का फायदा उठाने का कोशिश करते हैं नशाखोरी और रफ़ ड्राइविंग पर भी निगाह रहेगी ।बैठक को राममंदिर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने संबोधित करते हुए पुलिस पिकेटिंग और भीड़ नियंत्रण पर ध्यानाकर्षण किया।धन्यवाद ज्ञापन साबुज कल्याण संघ के महामंत्री मिथिलेश घोष ने किया।
