
प्रतिनिधि, नोवामुंडीआर्थिक तंगी के कारण किसी विद्यार्थी की पढ़ाई बाधित न हो, इसी उद्देश्य से टाटा स्टील फाउंडेशन, जमशेदपुर की ओर से ज्योति फेलोशिप मेरिट टेस्ट 2026 का आयोजन किया गया। टाटा स्टील के पोषक क्षेत्रों के गरीब एवं जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित इस परीक्षा में पांच केंद्रों पर कुल 615 विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।नोवामुंडी क्षेत्र में उच्च विद्यालय कोटगढ़ और इंटर कॉलेज नोवामुंडी को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। उच्च विद्यालय कोटगढ़ में कुल 173 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें 84 बालक और 89 बालिकाएं शामिल थीं। वहीं इंटर कॉलेज नोवामुंडी में 171 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया।इसी क्रम में काटामाटी के धबलेश्वरी स्कूल में 77, देवघर स्थित विजय-2 माइंस के अंतर्गत किरीबुरू प्रोस्पोटिंग केंद्र में 59 तथा छोटानागरा यूएमएस स्कूल में 136 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस तरह पांचों परीक्षा केंद्रों पर कुल 615 विद्यार्थियों ने ज्योति फेलोशिप मेरिट टेस्ट में अपनी मेधा का परिचय दिया।सुचारु संचालन के लिए तैनात रहे वीक्षकपरीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी केंद्रों पर वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। राहुल शंकर, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, आशीष कुमार महतो, शुभम कुमार, काजल कुमार गिरी, लवली महतो, रोयवारी केडाई, मो. यासीन, मोती पुरती, मो. मुस्तकीम और शकुंतला नायक ने वीक्षक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई।जरूरतमंद विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगा सहाराज्योति फेलोशिप का उद्देश्य टाटा स्टील के पोषक क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए सहयोग उपलब्ध कराना है। फेलोशिप के माध्यम से विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी, ताकि आर्थिक कठिनाइयां उनके शैक्षणिक सफर में बाधा न बनें।मेरिट टेस्ट के जरिए विद्यार्थियों की प्रतिभा का आकलन कर उन्हें शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराने की यह पहल जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए आगे की पढ़ाई का रास्ता आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
