
नोवामुंडी संवाददाता,27 सितम्वर। सामाजिक संगठन षिरजोन टीम की ओर से रविवार को ‘बाजार-बाजार, गांव-गांव’ अभियान के तहत विशाल बाइक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से आगामी 15 से 18 अक्टूबर तक बड़ाबालजोड़़ी मैदान में आयोजित षिरजोन 6.0 कार्यक्रम के उद्देश्यों, आदिवासी संस्कृति, सभ्यता, रूढ़िगत परंपराओं, रीति-रिवाज और दस्तूरों के संरक्षण का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया।नोवामुंडी साप्ताहिक बाजार में किया प्रचार-प्रसाररविवार को लगने वाले नोवामुंडी साप्ताहिक बाजार में षिरजोन टीम के सदस्यों ने बाइक से भ्रमण कर लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दी। टीम ने बताया कि चार दिवसीय आयोजन में आदिवासी समाज की पुरानी परंपराओं, पारंपरिक खेलकूद और सामाजिक गतिविधियों को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही बड़ाबालजोड़़ी मैदान में फुटबॉल मैच का भी आयोजन होगा।पुरखों की संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की पहलआयोजकों ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को अपने पूर्वजों की जीवनशैली, खेलकूद, रीति-रिवाज और सामाजिक परंपराओं की जानकारी देना कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है। विलुप्त होती जा रही पारंपरिक गतिविधियों को प्रदर्शित कर बच्चों और युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।कई राज्यों के आदिवासी समुदायों को आमंत्रणषिरजोन 6.0 में झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा ओडिशा, राजस्थान समेत अन्य राज्यों के आदिवासी समुदायों को भी आमंत्रित किया गया है। आयोजकों के अनुसार आदिवासी साहित्यकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, आदिवासी हितैषियों, संस्कृति के जानकारों, मुंडा, डाकुवा, पीढ़-मानकी सहित विभिन्न समुदायों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जाएगा।बड़ाबालजोड़़ी से शुरू हुई रैलीबाइक रैली बड़ाबालजोड़़ी से शुरू होकर दूधबिला, कुटिंगता, नोवामुंडी, महुदी, जामपानी, देवगांव, जैंतगढ़, गुमुरिया, कंटाबिला, खैरपाल, पड़सा मैदान, मझगांव, राईकमां और कासीडीह होते हुए अंधारी बाजार पहुंची। यहां जलपान एवं विश्राम के बाद रैली पुनः आगे रवाना हुई।मंझारी में हुआ दोपहर का भोजनअंधारी बाजार से रैली कुमारडुंगी, कुदाहातु, भागाबिला घाटी, भरभरिया, पुटिसिया और पांड्रासाली होते हुए मंझारी स्कूल मैदान पहुंची। यहां रैली में शामिल सदस्यों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई।कोटगढ़ के जयपाल सिंह मुंडा चौक पर हुआ समापनभोजन के बाद रैली रोलाडीह, टोंटो चौक, पिंडगी सिंदरी, सीलपूंजी, गुड़ा, चांदीपी, जोड़ापोखर, एसीसी कॉलोनी और बड़ाझींकपानी बाजार पहुंची। इसके बाद सेरेंगसिया, मृगीलिंडी, मोंगरा और जगन्नाथपुर बाजार होते हुए टोंटोपोसी पहुंची। वहां से कोटगढ़ के जयपाल सिंह मुंडा चौक पहुंचकर बाइक रैली का समापन किया गया।संस्कृति और एकता के संरक्षण का संदेशषिरजोन टीम के सदस्यों ने कहा कि आदिवासी संस्कृति और सभ्यता को बचाने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर आगे आना होगा। इसी उद्देश्य से रैली के माध्यम से गांव-गांव और बाजार-बाजार पहुंचकर लोगों को 15 से 18 अक्टूबर तक बड़ाबालजोड़़ी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया गया। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
