
प्रतिनिधि, नोवामुंडी।अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर शुक्रवार को नोवामुंडी के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। पूजा-अर्चना, मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।डीवीसी मंदिर में पंडित जयराम मिश्रा के द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई।

वहीं नोवामुंडी बाजार दुर्गा मंदिर में पंडित यदुनाथ मिश्रा ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया.थाना मंदिर में पंडित सुकुमार पंड्डा ने श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पूजा-अर्चना कराई.धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव से भगवान का स्मरण किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
