
नोवामुंडी। संवाददाता संचार भारत न्यूज़;
25 सितंबर को नोवामुंडी कॉलेज के अंबेडकर हॉल में अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के बैनर तले पद्मावती जैन शिशु मंदिर, नोवामुंडी की ओर से ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सुबह 11 बजे सामूहिक गायन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज के हजारों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। विद्यार्थियों ने ‘वंदे मातरम्’ के सभी छह छंदों का समवेत स्वरों में सामूहिक गायन किया। इसके बाद राष्ट्रीय गान ‘जन गण मन’ का गायन किया गया।

कार्यक्रम के बाद कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोजित विश्वास ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम्’ देश की स्वतंत्रता और राष्ट्रीय चेतना के इतिहास से जुड़ा एक महत्वपूर्ण गीत है। इसके माध्यम से देश के प्रति प्रेम, सम्मान और समर्पण की भावना व्यक्त होती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को देश की संस्कृति और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरूक रहना चाहिए तथा अपने कार्यों के माध्यम से समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में छात्र छात्राओं सहित कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षकेतर ने भी सहभागिता निभाई।
