
नोआमुंडी राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में विद्या भारती शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी अभियान ‘नमामि भारतम्’ के अंतर्गत शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे एक साथ ‘एक समय, एक लय, एक स्वर—वंदे मातरम्’ सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह संपूर्ण कार्यक्रम स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा पालित गुरु मां के देख-रेख में संपन्न हुआ।स्थानीय विद्यालय के इस कार्यक्रम में टाटा स्टील लिमिटेड ओ.एम.क्यू चीफ इंजीनियरिंग सर्विस एंड प्रोजेक्टस ओ.एम.क्यू नारायण शर्मा, टाटा स्टील लिमिटेड ओ.एम.क्यू डिविजन हेड एडमिनिस्ट्रेशन ओ.एम.क्यू निशिकांत सिंह, नोवामुण्डी थाना से एस.आई. पूर्णिमा कुमारी जी, टी.एस.एफ. से रमापद भौमिक जी,

विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, बाजार समिति, वन विभाग के सदस्यगण, अनीष ठक्कर जी, नीलेश ठक्कर जी, उमाकांत जी, रमेश अग्रवाल जी, विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी गण, भैया बहन, अभिभावक उपस्थित होकर वन्दे मातरम् गायन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।इस विशेष अवसर पर क्षेत्र के 11 विद्यालय नोवामुण्डी इंटर कॉलेज, सेंट मैरी स्कूल नोवामुण्डी, टाटा स्टील मिडिल स्कूल नोवामुण्डी, पी.ए.बी.एम. उच्च विद्यालय नोवामुण्डी, राजकीय मध्य विद्यालय नोवामुण्डी, कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय नोवामुण्डी, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय नोवामुण्डी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय नोवामुण्डी, प्राथमिक विद्यालय नोवामुण्डी, टाटा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल नोवामुण्डी एवं स्थानीय विद्यालय में एक साथ सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का गायन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल प्रतिभागियों की संख्या 6026 रही।सभी विद्यालयों में निर्धारित समय पर एक साथ वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन हुआ। इस दौरान पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो उठा। भैया-बहनों एवं उपस्थित सभी जनों ने एक स्वर में राष्ट्रगीत का गायन कर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और मातृभूमि के प्रति सम्मान का संदेश दिया।कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना जागृत करना तथा देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय चेतना से भैया-बहनों को जोड़ना था।इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने ‘नमामि भारतम्’ अभियान के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, एकता और सामाजिक सहभागिता का प्रेरणादायी संदेश दिया। सामूहिक गायन में विद्यालय परिवार के साथ अभिभावकों एवं समिति पदाधिकारियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को और भी सार्थक बना दिया।‘एक समय, एक लय, एक स्वर—वंदे मातरम्’ की गूंज ने सभी के हृदय में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल किया।
