
जमशेदपुर। 28, 29 एवं 30 सितंबर 2026 को प्रस्तावित बैंक हड़ताल को देखते हुए आम ग्राहकों से समय रहते अपने जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे करने की अपील की गई है। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 27 सितंबर, रविवार को बैंक खुले रखने की अपील की गई है।भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, झारखंड प्रदेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी विजय गोंड ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि जिन ग्राहकों की लोन की किस्त, EMI, बीमा प्रीमियम अथवा अन्य भुगतान निर्धारित हैं, वे समय से पहले अपने खाते में पर्याप्त राशि रखें और आवश्यक भुगतान कर दें। इससे बैंक हड़ताल के दौरान किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सकेगा।उन्होंने कहा कि ग्राहक ATM, UPI, मोबाइल बैंकिंग एवं इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। वहीं, बैंक शाखा तक पहुंचने में परेशानी होने पर ग्राहक अपने नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) से उपलब्ध बैंकिंग सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।विजय गोंड ने कहा कि बैंक हड़ताल एवं अवकाश को ध्यान में रखते हुए सभी ग्राहक अपने लोन/EMI एवं अन्य जरूरी बैंकिंग कार्य समय से पहले पूरा कर लें, ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी न हो।ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) से मिलने वाली प्रमुख बैंकिंग सुविधाएं1. प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत जनधन खाता खोलना।2. खाते में जमा-निकासी की सुविधा।3. पैसे का ट्रांसफर (AEPS/मिनी ट्रांसफर)।4. आधार आधारित बैंकिंग सेवाएं।5. बैलेंस जांच एवं मिनी स्टेटमेंट।6. डेबिट कार्ड (RuPay) से संबंधित सेवाएं।7. डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) से संबंधित सेवाएं।8. पेंशन से संबंधित सेवाएं।9. उपलब्ध सुविधा के अनुसार लोन/किस्त जमा करना।10. बीमा प्रीमियम का भुगतान।11. सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं पंजीकरण।प्रधानमंत्री की प्रमुख योजनाओं का लाभ ग्राहक सेवा केंद्र से प्राप्त करेंप्रधानमंत्री जन-धन योजना (PMJDY) – बैंक खाता एवं वित्तीय सेवाओं की सुविधा।प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) – ₹2 लाख तक का जीवन बीमा कवर।प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) – ₹2 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर।अटल पेंशन योजना (APY) – वृद्धावस्था में नियमित मासिक पेंशन की सुविधा।सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) – बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बचत योजना।विशेष अपीलविजय गोंड ने सभी बैंक बीसी (बैंक मित्र) एवं बैंक सखी से भी आग्रह किया कि बैंक हड़ताल के दौरान अपने ग्राहक सेवा केंद्र खुले रखें, ताकि आम जनता को आवश्यक बैंकिंग सेवाओं के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े।
