
जमशेदपुर। विभिन्न प्रखंडों का दौरा करते हुए जिला कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री अवधेश कुमार सिंह ने 26 सितंबर को रांची में आयोजित विशाल धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेसजनों को शामिल होने का आह्वान किया।उन्होंने अभी तक जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड ,पोटका प्रखंड,बोड़ाम प्रखंड एवं पटमदा प्रखंड का बैठक एवं दौरा किया ।
इस दौरान प्रखंड एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर MMDR (खान एवं खनिज) संशोधन विधेयक के विरोध में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों एवं जनभागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
