
नोआमुंडी प्रखंड के टोंटोपोसी गांव में विश्वकर्मा पूजा एवं लक्ष्मी पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई हैं। गांव के युवाओं और ग्रामीणों ने एकजुट होकर पंडाल निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है।

ग्रामीणों द्वारा पूजा की तैयारी के साथ-साथ गांव की सड़कों की मरम्मत भी की जा रही है। आवागमन को सुगम बनाने के लिए क्रेशर से ट्रैक्टर द्वारा चिप्स और डस्ट लाकर सड़कों की मरम्मती की जा रही है, ताकि पूजा के दौरान किसी को आने-जाने में परेशानी न हो।

गांव के लोगों ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी पूरे गांव के लोग एकजुट होकर रीति-रिवाज के साथ विश्वकर्मा पूजा और लक्ष्मी पूजा धूमधाम से मनाएंगे। गांव में एकता और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
