
सरायकेला: खरसावां प्रखंड क्षेत्र के रूगड़ीसाई ( बीटापुर) गांव में शुक्रवार की सुबह करीब 6.30 बजे एक 13 वर्षीय किशोरी को जहरीले नाग सांप ने डस लिया, घटना के बाद परिजनों ने तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सरायकेला पंहुचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है पीड़िता की पहचान संतोषी देवगम उम्र 13 पिता राजेश देवगम, ग्राम रूगड़ीसाई,बीटापुर के रूप में हुई, परिजनों के अनुसार सर्पदंश के बाद बच्ची को बिना समय गंवाए अस्पताल ले गए, फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है और चिकित्सकों की टीम उसके स्वास्थ्य पर नजर रखें हुए हैं, घटना की सूचना मिलते ही मदद के लिए तत्काल कंचन चौहान द्वारा सूचना दिए जाने के बाद बच्ची को अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई सदर अस्पताल के डा नकुल चौधरी से संपर्क कर उपचार शुरू कराया गया, बच्ची को ससमय पर अस्पताल पहुंचाने में सुमित चौधरी की भूमिका की सराहना की गई, ग्रामीणों से मानवाधिकार सहायता संघ महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सुमन कारूवा ने अपील की कि सांप काटने से घटना में झाड़ फूंक या घरेलू उपचार के चक्कर में समय बर्बाद न करें। पीड़ित को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं जिससे ससमय पर चिकित्सा मिलने पर पीड़ितों की जान बचाने में मदद मिल सकती है
