
सरायकेला। पश्चिम बंगाल के आद्रा स्थित साहेब बांध पार्क में रविवार को सुपरस्टार बाबुराव के नेतृत्व में भव्य इन्फ्लुएंसर मिलन मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा समेत विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सोशल मीडिया क्रिएटर्स शामिल हुए। इस दौरान सरायकेला के सोशल इनफ्लुएंसर प्रदीप कुमार और चंदन कुमार दे का भी भव्य स्वागत किया गया। मिलन मेला के दौरान सुपरस्टार बाबुराव ने अपने चर्चित और ट्रेंडिंग बांग्ला सॉन्ग ‘बहन यंग देखाचो’ और ‘धोनी हाथी खेड़ा जाबो’ की धुन गुनगुनाकर मौजूद क्रिएटर्स का उत्साह बढ़ाया। खास तौर पर उन्होंने प्रदीप कुमार और चंदन कुमार दे के साथ भी अपने ट्रेंडिंग सॉन्ग गुनगुनाए। इस दौरान तीनों के बीच उत्साह और आपसी सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में सोशल मीडिया से जुड़े क्रिएटर्स ने एक-दूसरे से मुलाकात कर अपने अनुभव साझा किए। खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और मनोरंजन के साथ क्रिएटर्स को आपसी मेल-जोल का अवसर भी मिला। बड़ी संख्या में सोशल इनफ्लुएंसर की मौजूदगी से पूरा आयोजन उत्साहपूर्ण रहा। मौके पर आयोजनकर्ता आदित्य रजक (बाबुराव), नाडु गोपाल मोदक, सुजाता महतो, सरस्वती बाऊरी, उज्जल, रक्षित और मिस्टी तंतुवाई समेत बंगाल, झारखंड, बिहार और ओडिशा के कई सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर क्रिएटर्स ने कहा कि इस तरह के आयोजन सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के बीच आपसी जुड़ाव बढ़ाने और अनुभव साझा करने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं।…..
u
