
प्रतिनिधि, नोवामुंडीपद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर, नोवामुंडी के विद्यार्थियों ने विभाग स्तरीय संस्कृति बोध, विज्ञान प्रश्नमंच, कथा कथन एवं मूर्ति कला प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और ज्ञान का प्रभावी प्रदर्शन किया.

संस्कृति बोध प्रश्नमंच के शिशु वर्ग में स्वाति बरजो, बिनीता कुमारी एवं सोनाली बोबोंगा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.बाल वर्ग में आराध्या कुमारी, मीता गौर एवं सुशांत बेहरा ने द्वितीय स्थान हासिल किय.वहीं किशोर वर्ग में शीतल बेहरा, प्रियंका बेहरा एवं प्रीति बोबोंगा की टीम तृतीय स्थान पर रही.कथा कथन प्रतियोगिता में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया.शिशु वर्ग में शीतल गौड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बाल वर्ग में संध्या कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और कड़ी जोड़ी.मूर्ति कला प्रतियोगिता में बाल वर्ग की ज्योति करोवा और किशोर वर्ग के सरण लोहार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का लोहा मनवाया।इसी क्रम में विज्ञान प्रश्नमंच के बाल वर्ग में सम्प्रति पालित,

संगीता बोबोंगा एवं आदित्य कुमार की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विज्ञान के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत पकड़ का परिचय दिया.विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय में हर्ष और उत्साह का माहौल है.विद्यालय परिवार ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.


प्रधानाचार्या सीमा पालित ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के परिश्रम, अनुशासन और संस्कारों के साथ-साथ अभिभावकों एवं आचार्य परिवार के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

उन्होंने सभी विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, समाज और राष्ट्र का गौरव बढ़ाएंगे।प्रतियोगिताओं में मिली इस सफलता ने विद्यालय के विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया है। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों को निरंतर मेहनत करते हुए नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

