
बाबा बैधनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित नि:शुल्क कांवर यात्रा में शामिल होकर 1000 कांवरिया को जत्था रविवार को बस व अन्य वाहनों से सुल्तानगंज रवाना हुआ । गेरुआ वस्त्र पहने कंधे पर कांवर लिए श्रद्धालु बोल बम का जयकारा लगाते हुए सुल्तानगंज के लिए निकले। कांवर यात्रा को आशीर्वाद देकर सुल्तानगंज रवाना करने हेतु भारत सेवा श्रम संघ के प्रमुख श्रीधर जी महाराज, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता, बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल सारंगी , कार्यक्रम में शामिल हुए । रवाना पूर्व कदमा, सोनारी बिस्टुपुर, साकची और मानगों के पंजीयन कराए कांवरिया डिमना रोड के हीरा होटल के सामने स्थित दुर्गा पूजा स्थल में एकत्रित हुए । जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था ।

कदमा और बिष्टुपुर के श्रद्धालु रंकणी मंदिर के पास , सोनारी के कांवरिया वहां से पूजा अर्चना कर डिमना रोड में एकत्रित हुए जहां 11 पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ कांवरियों को आशीर्वाद दिया । हीरा होटल के सामने से जब जब जत्था निकाला तो पूरा डिमना रोड गेरुआ रंग से पट गया , ढोल,मंजीरा और शंख गर्जना के बीच शिवभक्त बोल बम का नारा लगाते हुए सुल्तानगंज के लिए प्रस्थान कर गए।

151 श्रद्धालुओं से शुरू हुई थी यात्रा ।
संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने कहा यात्रा का यह नौआ वर्ष है इसकी शुरुआत 151 श्रद्धालुओं के साथ हुई थी । कोविद-19 में दो वर्ष यात्रा बंद थी और आज 1000 श्रद्धालु बाबा नगरी जा रहे हैं यह यात्रा पूरी तरह नि:शुल्क है उन्होंने कहा कि आठ दिनों तक चलने वाली कांवर यात्रा में श्रद्धालुओं को वाहन, धर्मशाला हर पड़ाव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है जमशेदपुर के बाद पूर्णिया की धर्मशाला में रात्रि भोजन की व्यवस्था की गई है सुल्तानगंज में उत्तर वाहिनी गंगा जल भरकर कांवर के साथ पैदल बाबा नगरी की यात्रा शुरू होगी । बाबा नगरी पहुंचने तक कई धर्मशालाओ में भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था की गई है । यात्रा में शामिल होने वाले लोगों के स्वास्थ्य की विशेष ख्याल रखा गया है बड़े में डॉक्टर दवा के साथ-साथ एक एंबुलेंस को भी शामिल किया गया है कार्यक्रम में कांवरियों के देखभाल करने हेतु 65 सदस्यीय सेवक बम साउथ बिहार एक्सप्रेस से सुल्तानगंज रवाना हो गए ।बाबा धाम में पूजा करने के बाद सभी बासुकीनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेंगे वहां जलार्पण करने के बाद जमशेदपुर वापस लौटेंगे । कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकुमार श्रीवास्तव,योगेश्वर ठाकुर, करणी सेवा के अध्यक्ष हरी सिंह राजपूत,अनमोल वर्मा,बिपिन झा, विष्णु भगवान पाठक, खगेन चंद्र महतो, हरेन्द्र पांडे, अमरनाथ सिंह, आशुतोष सिंह, विक्रम यादव,किशोर वर्मन,गिरीश सिंह, मो. नौशाद, हेमंत सिंह,विनोद सिंह, रेनू शर्मा , छोटे लाल सिंह, राजकिशोर सिंह,प्रीति सिन्हा,मधु सिन्हा, रवींद्रनाथ दे, बच्चू मुखर्जी, राजेश साहू ,छोटेलाल सिंह, मनोज ओझा, अशोक यादव, प्रभु यशवाल, शिव यशवाल, अखिलेश सिंह, डॉ अनिल सिंह, धीरज झा, विशाल पारीक, सहित शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए ।
