
संवाददाता, नोवामुंडी
नोवामुंडी प्रखंड के मेघाहातुबुरु डिस्पेंसरी में खदान कर्मियों एवं उनके आश्रितों के लिए स्वास्थ्य जांच, छात्रवृत्ति योजना जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया.शिविर में सीजीएम संजय कुमार सिंह, जीएम अमित विश्वास एवं एजीएम (एचआर) रोहित टोप्पो का महत्वपूर्ण सहयोग रहा.
शिविर में डॉ. बिनोद कुमार, सीएमओ एवं उदयशंकर कुमार, वेलफेयर एडमिनिस्ट्रेटर, लेबर वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन, बड़ाजामदा अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे

। टीम ने कर्मियों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई.वहीं, CSC प्रतिनिधि जतिन के सहयोग से छात्रवृत्ति योजना के लिए पंजीकरण कराया गया.
शिविर के दौरान कुल 91 खदान कर्मियों की स्वास्थ्य जांच की गई और जरूरत के अनुसार दवाइयां वितरित की गईं। वहीं, खदान कर्मियों के 20 बच्चों की पहचान कर छात्रवृत्ति योजना के तहत नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर पंजीकरण कराया गया.
आयोजकों ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य खदान कर्मियों एवं उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ पात्र बच्चों को छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ दिलाना है.शिविर में कर्मियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

