
श्रावण माह में बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों कांवड़ियों की सेवा के उद्देश्य से करणी सेना द्वारा देवघर के रांगा मोड़ में भव्य सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि अरविंद सिंह, मनोज सिंह, ध्रुव सिंह एवं संजीत सिंह ने संयुक्त रूप से किया । कार्यक्रम के संयोजक प्रेम सिंह ने बताया कि यह सेवा शिविर पूरे श्रावण माह तक निरंतर संचालित रहेगा। शिविर में कांवड़ियों के लिए निःशुल्क जलपान, प्राथमिक चिकित्सा (मेडिकल), विश्राम की व्यवस्था, भजन संध्या तथा अन्य आवश्यक राहत सेवाएं दिन-रात उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि करणी सेना प्रत्येक वर्ष सेवा शिविर के माध्यम से बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की निस्वार्थ सेवा करती रही है और भविष्य में भी यह सेवा निरंतर जारी रहेगी। इस अवसर पर प्रेम सिंह, विजय प्रताप, रूपेश सिंह, संजय सिंह सहित करणी सेना के सैकड़ों समर्पित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने श्रद्धालुओं की सेवा का संकल्प लिया।
