
पोटका (पूर्वी सिंहभूम):
जादुगोड़ा के प्रसिद्ध और खूबसूरत पहाड़ भांगा पिकनिक स्पॉट (ग्राम- लोवाडीह, पंचायत- शंकरदा) की हसीन वादियों में आगामी 26 जुलाई (रविवार) को एक भव्य ‘फ्री फेसबुक मीटअप’ का आयोजन होने जा रहा है। इस बड़े डिजिटल समागम की तैयारियों और आयोजन स्थल का जायजा लेने के लिए जाने-माने सोशल इन्फ्लुएंसर प्रदीप कुमार खुद पहाड़ भांगा पिकनिक स्पॉट पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए आयोजन स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

आयोजक रानी मुर्मू और राखी दास ने संभाली कमान, हुई विस्तारपूर्वक चर्चा
स्थल का मुआयना करने के बाद सोशल इन्फ्लुएंसर प्रदीप कुमार ने कार्यक्रम की मुख्य आयोजक (ऑर्गेनाइजर) रानी मुर्मू और राखी दास से मुलाकात की। इस दौरान कार्यक्रम के सफल संचालन और रूपरेखा को लेकर विस्तार से रूपरेखा तैयार की गई। मुख्य आयोजकों ने कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।
मुलाकात के बाद बेहद उत्साहित नजर आईं आयोजक रानी मुर्मू और रूबी दास ने संयुक्त रूप से कहा कि पहाड़ भांगा पिकनिक स्पॉट की हसीन वादियों में होने वाला यह फेसबुक मीटअप क्षेत्र के सभी डिजिटल क्रिएटर्स के लिए वाकई यादगार और ऐतिहासिक साबित होगा।
मौके पर सहयोगी भरत मंडल भी रहे उपस्थित
इस विशेष निरीक्षण और बैठक के दौरान मुख्य रूप से सोशल इन्फ्लुएंसर प्रदीप कुमार, कार्यक्रम की मुख्य आयोजक रानी मुर्मू, राखी दास के साथ-साथ सहयोगी के रूप में भरत मंडल भी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
