
काण्ड्रा: काण्ड्रा कॉलोनी स्थित दे परिवार की ओर से इस वर्ष भी मां विपत्तहारिणी पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आस्था और विश्वास का प्रतीक बनी यह पूजा पिछले 40 वर्षों से अनवरत रूप से आयोजित की जा रही है। इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
पूजा कार्यक्रम की रूपरेखा
आयोजकों ने कार्यक्रम का विवरण साझा करते हुए बताया कि पूजा के मुख्य कार्यक्रम इस प्रकार होंगे:
21 जुलाई 2026 (मंगलवार): सुबह 10 बजे से मां की पूजा-अर्चना आरंभ होगी।
22 जुलाई 2026 (बुधवार): दोपहर 1 बजे से खिचड़ी भोग का वितरण किया जाएगा।
22 जुलाई 2026 (बुधवार): संध्या 4 बजे भक्तिपूर्ण वातावरण में मां की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
मनोकामना पूरी होने पर भक्त भेंट करते हैं प्रतिमा
दे परिवार के सदस्य चंदन कुमार दे ने पूजा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “यह पूजा केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि लोगों की अटूट आस्था का केंद्र है। मां के दरबार में आने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। यही कारण है कि हर साल अपनी मन्नत पूरी होने पर भक्त स्वयं मां की प्रतिमा भेंट करते हैं।”
आयोजन में इनकी सक्रिय भूमिका
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में दे परिवार के सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। आयोजन समिति में उत्तम दे, गुरुपद दे, सुधांशु दे, अजय दे, चंडी दे, चंदन कुमार दे, संपद दे, दोलन दे, गौतम दे, दीपक दे, शुभम दे, पिंटू दे, पिंकी दे, पाखी दे एवं समस्त दे परिवार शामिल हैं।
दे परिवार ने काण्ड्रा एवं आसपास के सभी श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर सपरिवार उपस्थित होकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
