

प्रतिनिधि, नोवामुंडीजामदा-बड़बिल मुख्य मार्ग चौक पर लंबे समय से बना बड़ा गड्ढा आखिरकार भर दिया गया, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली। इस जनहित कार्य में पूर्व जिला परिषद सदस्य शंभू हाजरा एवं बड़ा जामदा ओपी प्रभारी बालेश्वर उरांव का अथक प्रयास रहा। दोनों की पहल और लगातार प्रयास के बाद शुक्रवार को सड़क का समतलीकरण एवं पिचिंग कार्य पूरा कराया गया।हाटगम्हरिया-बराईपुर सड़क निर्माण कार्य कर रही आरपीसी कंपनी ने जेसीबी मशीन की सहायता से गड्ढे को भरकर सड़क को आवागमन के लिए सुगम बना दिया। लंबे समय से इस गड्ढे के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गड्ढे के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी।मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और इस जनहित पहल के लिए पूर्व जिला परिषद सदस्य शंभू हाजरा, बड़ा जामदा ओपी प्रभारी बालेश्वर उरांव तथा आरपीसी कंपनी के प्रति आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि समय रहते सड़क की मरम्मत होने से आवागमन अब पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुगम हो गया है।
